Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

पृथक गोरखालैंड के समर्थक भाजपा विधायक विष्णुप्रसाद शर्मा तृणमूल में शामिल

विष्णुप्रसाद शर्मा पिछले दो वर्षों से भाजपा से नाराज चल रहे थे और कई बार सार्वजनिक रूप से पार्टी के खिलाफ बयान दे चुके थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से राजू बिष्ट को फिर उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद से ही पार्टी के साथ उनकी दूरी लगातार बढ़ती गई।

19 Feb 2026

पृथक गोरखालैंड के समर्थक भाजपा विधायक विष्णुप्रसाद शर्मा तृणमूल में शामिल

कोलकाता। उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग पहाड़ क्षेत्र के कर्सियांग से भाजपा विधायक विष्णुप्रसाद शर्मा गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में पार्टी का झंडा थामकर औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंत्री शशि पांजा और ब्रात्य बसु मौजूद थे।

विष्णुप्रसाद शर्मा पिछले दो वर्षों से भाजपा से नाराज चल रहे थे और कई बार सार्वजनिक रूप से पार्टी के खिलाफ बयान दे चुके थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से राजू बिष्ट को फिर उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद से ही पार्टी के साथ उनकी दूरी लगातार बढ़ती गई।

भाजपा के साथ मतभेदों के बावजूद उनका संपर्क राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से बना हुआ था। बीमारी के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने उनके इलाज में भी व्यक्तिगत रूप से मदद की थी। उस समय शुभेंदु ने कहा था कि विष्णुप्रसाद शर्मा पार्टी से नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह तृणमूल में नहीं जाएंगे। हालांकि अब उन्होंने तृणमूल में शामिल होकर इस अटकल को गलत साबित कर दिया।

आगामी महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले उनका तृणमूल में शामिल होना भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। उनके जाने से राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या घटकर 64 रह गई है। राज्यसभा चुनाव में विधायकों के मत के आधार पर ही सांसद चुने जाते हैं, ऐसे में भाजपा की चिंता बढ़ सकती है।

विष्णुप्रसाद शर्मा लंबे समय से अलग गोरखालैंड राज्य के समर्थक रहे हैं। वह अपने करीबी लोगों से कहते थे कि भाजपा ने उन्हें गोरखालैंड के मुद्दे पर धोखा दिया।

सूत्रों के अनुसार, पिछले एक वर्ष से वह विधानसभा में भाजपा के दल कार्यालय में भी नहीं जाते थे और पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे। विधानसभा सत्र के दौरान वह भाजपा विधायकों के साथ बैठते जरूर थे, लेकिन किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेते थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पृथक गोरखालैंड के समर्थक भाजपा विधायक विष्णुप्रसाद शर्मा तृण
विष्णुप्रसाद शर्मा पिछले दो वर्षों से भाजपा से नाराज चल रहे थे और कई बार सार्वजनिक रूप से पार्टी के खिलाफ बयान दे चुके थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News